भगवानपुर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

भभुआं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार शराबियों सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार शराबियों ने अपना नाम क्रमशः श्री भगवान कुमार पिता सरदार राम, दिनेश मांझी पिता कालू मांझी (दोनों थाना भगवानपुर), सुरेश राम पिता शंभू राम ग्राम निबियाटाड़, विंध्याचल कुमार पिता राम विलास राम (थाना कुदरा, जिला भभुआ) बताया।

इसके अलावा एक अन्य कांड में अनीश गद्दी पिता मुनीर गद्दी, साकिम थाना भभुआ जिला कैमूर को भी गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान एक पीले-हरे रंग का टेंपो (रजिस्ट्रेशन संख्या यूपी 65 एलटी 9730) एवं एक लीटर देसी महुआ शराब बरामद की गई।

सभी अभियुक्तों को भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच कराने के बाद भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट