क्रिसमस मिलन समारोह आयोजित

संवाददाता, पारसनाथ दुबे,

डिहरी आनसोन रोहतास।डिहरी क्रिश्चयन चर्च, न्यू डिलियों में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्च के प्रागंण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं भाग लिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूम में तमिलनाडू के चिदम्वरम संसदिए क्षेत्र के सांसद डा. थिरूमावलम जी एवं सासाराम के संसदिए क्षेत्र श्री मनोज कुमार जी उपथित रहे। मुख्य अतिथियों का स्वागत जेम्स के मिन्स्ट्री सुपरिटेन्डेण्ट भाई राकेश कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना बंदना से प्रारंभ हुई। जेम्स इंग्लिस स्कूल सिकरिया के छात्र-छात्राओं द्वारा कोरियोग्राफी नृत्य, लघुनाटक एवं रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इन बच्चों ने अपनी कला के द्वारा सभी को मंत्रमुग्ध किया। जेम्स प्रोजेक्ट के बच्चों द्वारा आदिवासी नृत्य तथा जेम्स नर्सिंग स्कूल छात्राओं द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जीवन चरित्र पर लघुनाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद डा. थिरूमावलम जी ने क्रिसमस की शुभकामनाऐं दिए। उन्होंने जेम्स संस्थान द्वारा किये जा रहे समाजिक कार्यों की प्रशंसा किए। सांसद श्री मनोज कुमार जी ने अपने संदेश में प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर प्रकाश डाले। बाइबिल पाठ एवं प्रवचन के द्वारा लोगों को प्रभु यीशु के जन्म के बारे में बतलाया गया। बाइबल संदेश प्रस्तुत करते हूए जेम्स संस्था के संस्थापक श्री डी. अगस्टीन जेबाकुमार जी ने प्रभु यीशु के इस पृथ्वी पर आने के उदेश्य को समझाये। उन्होंने बताया कि मसीह यीशु समस्त मानवजाति के पापों के लिए क्रूस पर वलिदान हुआ ताकि हम मानवजाति अनन्त जीवन को पा सकें। उन्होंने समस्त बिहार वासियों को क्रिसमस एवं नया साल की शुभकामनाऐं दिए तथा देश में शांति के लिए प्रार्थना किए। इस अवसर पर 400 गरीब असहाय लोगों को कम्बल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का अंत क्रिसमस कैरोल गीत से हुई। धन्यवाद ज्ञापन रीजनल सुपरिटेन्डेण्ट श्री सुरेश जी ने किया। इस अवसर पर जेम्स संस्था के PRO भाई विक्टर अल्फ्रेड, श्री गोफोर्थ जेबाकुमार, श्री एमरसन, पास्टर विक्टर इम्मानूएल, पास्टर शामूएल जॉनसन, भाई विनोद मसीह, भाई सुनिल भाई अनुप, भाई मिथलेश एवं कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट