चोरों ने घर का ताला तोड़ किया लाखों की चोरी-चोरी की सूचना पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 01, 2026
- 64 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)-- स्थानीय थाना क्षेत्र के घटांव गांव में मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, बताया जाता है कि पीड़ित घटाव गांव निवासी अंतु नोनिया अपने पूरे परिवार के साथ मथुरा में आयोजित सत्संग में शामिल होने गए हुए थे। घर में ताला बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा, फिर घर के अंदर चार कमरों के ताले तोड़ दिए.चोरों ने घर में रखी आलमारी, बक्सा व पलंग को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान और गहनों की चोरी कर ली। परिजनों के अनुसार अंतु नोनिया की तीन बहुएं हैं, जिनके गहने व कीमती सामान अलग-अलग कमरों में रखे गए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि करीब पांच लाख रुपये से अधिक मूल्य के सामान की चोरी हुई है। पीड़ित के घर लौटने के बाद ही चोरी गए सामान की सटीक जानकारी मिल पाएगी.चोरी की जानकारी तब सामने आई, जब घर के पास स्थित बगीचे में एक बक्सा और एक ट्रॉली बैग फेंका हुआ मिला। शौच के लिए गए लोगों ने बैग के अंदर एक गहने की दुकान की पर्ची देखी, जिस पर लिखा मोबाइल नंबर डायल किया गया। फोन करने पर पता चला कि वह बैग अंतु नोनिया का है और वे मथुरा में हैं.इसके बाद ग्रामीण जब उनके घर पहुंचे तो देखा कि बाहर का ताला टूटा हुआ था और दरवाजा केवल सटाया गया था, जबकि अंदर कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कुदरा थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है


रिपोर्टर