हिंदू सम्मेलन को लेकर नगर तलेन में निकली भव्य वाहन रैली
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Jan 04, 2026
- 306 views
तलेन । रविवार को नगर तलेन में आगमी 11 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के प्रचार प्रसार हेतु भव्य वाहन रैली निकाली गई । यहां वाहन रैली हिंदू सम्मेलन स्थल मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से हनुमान चालीसा के पश्चात प्रारंभ हुई।जो नगर तलेन सहित नगर के गांव काछीपुरा, मिर्जापुर, बुरदा होकर गुजरी। इस दौरान बाईक सवार ,जात पात की करो विदाई, हिंदू हिंदू भाई-भाई, भारत माता की जय, के जयघोष करते हुए चल रहे थे। वही गांव व नगर में रैली का पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। वाहन रैली गांवों व नगर के विभिन्न मांगों से होते हुए हिंदू सम्मेलन होने वाले स्थल मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची जहां पर रैली का समापन हुआ।


रिपोर्टर