दुर्गावती का जल जमाव और अतिक्रमण के कारण दुर्गति, सांसद विधायक पदाधिकारी खामोश

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुन्दर पाण्डेय की रिपोर्ट


दुर्गावती (कैमूर)- कड़कड़ाते ठंड के बीच प्रखंड के मुख्य बाजार दुर्गावती में दुकानदारों के घर से निकलने वाले नाबदान,शौचालय तथा बड़ी पानी की टंकी समरसेबल मशीन  से निकलने वाले पानी से मुख्य बाजार का  रोड यानी रास्ता भरा पड़ा है। रोजमर्रा का सामान खरीदने वाले ग्राहक बगल में विक्रय के लिए रखी सब्जियों के ऊपर पढ़ रहे छीटें से होने वाले प्रभाव के करण आम जन परेशान और हैरान है। उसी रास्ते से गुजरने वाले यात्रियों के साथ-साथ अधिकारियों की सायरन बजती गाड़ियां सांसद और विधायकों का आवागमन वर्तमान और भूतपूर्व मुखिया अन्य क्षेत्रीय नेताओं का जमाबड़ा का भी ध्यान इधर नहीं है लगता है इन समस्याओं पर सबकी आंखें बंद हो गई हैं। बाजार में धरो का पानी निकलने के लिए निर्मित नाले के ऊपर दुकानदारों का कब्जा समस्याओं को और बढ़ा रहा है।


बाजार से गुजरने वाली गाड़ियों की वजह से लोगों के वस्त्रों पर पड़ने वाले गंदे छिटे वस्त्रों को और बदबूदार बना देते हैं। आखिरकार इन समस्याओं का समाधान कौन करेगा और जल जमाव की जिम्मेदारी कौन लेगा यह अहम सवाल आम जनता के बीच गूंज रही है। बेबस और लाचार जनता है लेकिन नाले का अतिक्रमण करता मस्त है और राजनेता छोटे बड़े प्रतिनिधि पदाधिकारी की आंखें बंद है। अतिक्रमण की चपेट में पूरा बाजार होने से वाहनों को गुजरने में तंगी और परेशानियां सब कुछ के बावजूद भी सबके निगाहों पर पर्दा पड़ा है। कब निकलेगा इन समस्याओं का समाधान और कैसे होगा अतिक्रमण तथा जल जमाव से दुर्गावती बाजार का उधार कुछ कहना मुश्किल लगता है बाजार में एक ही जगह नहीं कई जगहों पर जलजमाव की समस्या से लोग जूझ रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट