डीआईजी ने किया डीएसपी कार्यालय का जांच


रोहतास। शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक सत्य प्रकाश पहुँचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दिलीप कुमार के कार्यालय। विचाराधीन केसों का किया जायेगा निरीक्षण। डीआईजी ने प्रेस को बयाया कि एसडीपीओ सासाराम द्वारा कितने एसआर केसों का पर्यवेक्षण किया गया,कितना शेष है,यदि शेष है तो किस कारण से उसका निस्तारण नहीं किया जा सका है,इन्हीं सब बिन्दुओं का मेरे द्वारा निरीक्षण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ द्वारा विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराध नियंत्रण के लिए क्या-क्या कार्रवाई की गयी तथा इनके योगदान के बाद से कितने केसों का निपटान किया गया,इसकी भी जाँच की जायेगी। साथ ही आगे इनकी क्या कार्य-योजना है, इसकी भी जानकारी प्राप्त की जायेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट