डालमियानगर खेल मैदान पर 14 वीं नगर चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रारंभ
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 11, 2026
- 25 views
संवाददातापारसनाथ दुबे
डेहरी ऑन सोने। मुकाबला वार्ड नंबर 21 बनाम वार्ड नंबर 38 के बीच था. मुकाबले से पहले एसडीम व मुख्य पार्षद ने मैदान पर पहुंचकर दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. अंपायर ने दोनों टीमों के बीच टॉस कराया. जिसमें वार्ड 38 ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया तथा 236 रन बनाया. वार्ड नंबर 21 के खिलाड़ियों ने 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गए. खेल खत्म होने के बाद मैन ऑफ़ द मैच रूपम कुमार कोअच्छे खेल के लिए अदरा देवी मेमोरियल हॉस्पिटल की तरफ से मिला. कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को अगला मैच वार्ड नंबर 18 बनाम 31 के बीच होगा.
इस दौरान गुड्डू चंद्रवंशी, डॉ वीरेंद्र, डॉ लक्ष्मण सिंह, जिला पार्षद अकोढ़ी गोल सीमा सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष बिंदा चंद्रवंशी, रामनाथ सिंह, बृजमोहन सिंह, बैरिस्टर सिंह, राजेश सिंहा, रितेश कुमार, कलावती देवी, आनंद चौधरी इत्यादि सैकड़ो लोग मौजूद थे.


रिपोर्टर