लॉर्ड बुद्धा यूथ डॉ. गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में निःशुल्क कंबल वितरण
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Jan 12, 2026
- 42 views
लालगंज (आजमगढ़)। लॉर्ड बुद्धा यूथ डॉ. गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले रविवार को ग्राम सभा नरसिंहपुर, ब्लॉक पल्हना, तहसील लालगंज में निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में पल्हना, कोटा खुरसो, मडिया, लहुआ, लखिया, हैबतपुर सराय एवं नरसिंहपुर पवनी सहित आसपास के गांवों के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अमलेश गंभीर एवं विशिष्ट अतिथि इंजीनियर राजू कुमार रहे। इस अवसर पर विशिष्ट तिथियों में इंजीनियर राजेश कुमार, दीपक कुमार, तहसील अध्यक्ष डॉ. दीपक, पल्हना ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शशांक, पल्हना ब्लॉक कोषाध्यक्ष किशन कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समाजसेवी बच्चा, सुरेश कुमार, राम मनोहर, संतोष, पंचायत मित्र अनिल कुमार, सुजीत कुमार, बृजेश सिंह तथा डॉ. गजेंद्र कुमार की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम अपराह्न लगभग 4:20 बजे संपन्न हुआ।
कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। लोगों ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सामाजिक सरोकार और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया।


रिपोर्टर