ठीकेदारी प्रथा को समाप्त करनें एवं सफाई मजदूरों को स्थाई नियुक्ति करनें की मोहन राम नें किया अपील
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 12, 2026
- 53 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मेहतर सेवा संघ बिहार के अध्यक्ष व डॉ अंबेडकर फैलोशिप सम्मान प्राप्त मोहन राम नें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि जब से देश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं, सरकारी दफ्तरों या प्राइवेट में ठीकेदारी प्रथा लागू हुआ है, तब से इन सफाई मजदूरों का माली हालात काफी दयनीय हो गया है।
श्री राम नें कहा है कि यह कैसी विडंबना है, जो सफाई मजदूर चाहे बिहार के हों या देश के किसी भी राज्य के प्रत्येक दिन सुबह चाहे माघ की शीत लहर हो, चाहे जेष्ट् की चिल चिलाती धूप या भीषण गर्मी, या सावन- भादों की मूशलाधार वारिस। अपने दुर्बल कंधों पर 5 फीट के डन्टा में झाड़ू व बेलचा लेकर गलियों एवम नालियों की साफ सफाई करते नजर आते हैं। ये बीचारे सफाई मजदूर नहीं होते तो सारा देश में हैजा जैसे बीमारी का लोगों को शिकार होना पड़ता। फिर भी इन सफाई मजदूरों के साथ बेइंसाफी क्यों होरहा है? सफाई मजदूरों के पद को समाप्त कर ठीकेदारी प्रथा के द्वारा कार्य कराया जा रहा है। ठीकेदारी प्रथा के द्वारा इन सफाई मजदूरों का घोर शोषण किया जा रहा है। इस अल्पवेतन से सफ़ाई मजदूर न तो अपने परिवार का भरण पोषण कर पाते हैं और नतो अपने बच्चों को अच्छी इलाज करा पाते हैं और नतो अच्छे विद्यालय में तालीम ही दे पाते हैं। बिचारे सफाई मजदूर घूट घूट कर मरनें को विबश हैं। ऐसी भीषम परिस्थिति में सफाई मजदूरों के हित का ख्याल रखते हुए ठीकेदारी प्रथा को समाप्त करनें एवम स्थाई पद पर सफाई मजदूरों की नियुक्ति करनें की मांग माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवम सूबे बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से किया है।


रिपोर्टर