अकस ने किया चुरा-दही भोज का आयोजन
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 12, 2026
- 43 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।मकर संक्रांति को लेकर डालमियानगर ड्रीम हाउस में अभिनव कला संगम द्वारा
सोमवार को चुरा-दही सह सामाजिक समरसता भोज का आयोजन किया गया। जहां उपस्थित डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता व आरपीएफ इंस्पेक्टर राम विलास राम ने कहा कि ने कहा कि चूड़ा, दही, तिलकुट का मिलन एक पर्व को संकेत नहीं देता। बल्कि इससे सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। मकर संक्रांति पर्व शुभ दिनों की शुरुआत का संकेत है। ऐसे में पर्व के दौरान सामाजिक स्तर पर ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने में मील का पत्थर साबित होता है। अकोढीगोला जिला पार्षद सीमा सिंह ने कहा कि भी अभिनव कला संगम द्वारा लगातार किए जाने वाले सामाजिक, साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। तथा हर संभव अपनी ओर से सहयोग का भी आश्वासन दिया। पूर्व जिला पार्षद रामनाथ सिंह व सेवानिवृत बैंक प्रबंधक बृजमोहन सिंह ने कहा कि अभिनव कला संगम के इतिहास में पहली बार चूड़ा- दही मिलन सह सामाजिक समरसता कार्यक्रम सांस्कृतिक महोत्सव के साथ शुरू हुआ। जो संस्था की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उपस्थित लोगों ने एक साथ मिलकर एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई दी। तथा आने वाले दिनों में लगातार संस्थागत कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के दौरान सुपरस्टार गायक पिंटू दिलवाले ने पुरुष- महिला दोनों आवाज में एक से बढ़कर एक गीत की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं बाल कलाकारा सुमेरा के नृत्य ने लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा गंगा कुमारी के प्रस्तुत गीत व ओम कुमार के नृत्य की भी खूब सराहना की गई। अभिनव कला संगम द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पत्रकारों को लोकतंत्र के प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कमलेश कुमार व संचालन निदेशक कौशलेंद्र कुशवाहा व सह सचिव सचिव मुकुल मणि ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में कोषाध्यक्ष शिवजी गुप्ता, संरक्षक सिमल सिंह, महासचिव प्रो रणधीर सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय यादव, इंद्र कुमार बाघा, मनोज गुप्ता, बैजू गुप्ता, शंभू गुप्ता, विशाल सिंह, विनय कुशवाहा, इंजीनियर अंशु सिंह, उर्मिला देवी, दंत चिकित्सक डॉ ओपी आनंद, रेल यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान, अधिवक्ता रवि कुमार, कुमार विनोद सिंह, समीर कुमार, भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर राय समेत अन्य उपस्थित थे।


रिपोर्टर