सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jan 12, 2026
- 27 views
आजमगढ़ । सदर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक दुर्गा प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष बबीता चौहान, भावी प्रत्याशी महाप्रधान दीपेंद्र कुमार सोनकर, सरफुद्दीन वार्ड के सभासद वीरेंद्र कुमार यादव सहित जनपद के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके जनसेवा, सरल स्वभाव और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।जन्मदिन पर मिल रहे जनसमर्थन से अभिभूत विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। उन्होंने सदर विधानसभा के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली, वहीं समर्थकों ने विधायक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


रिपोर्टर