रोजगार मेला में 371 को किया गया शॉर्टलिस्ट
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 17, 2026
- 28 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे।
डेहरी ऑन सोन। स्थानीय संयुक्त श्रम भवन के प्रांगण में शनिवार को जिला स्तरीय रोजगार सह व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के उपनिदेशक( नियोजन) पटना प्रमंडल के अमृता कुमारी सहित सहायक निदेशक (नियोजन) सुबोध कुमार, श्रम अधीक्षक सुजीत कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के इंदु कुमारी, डीएमएस सवेता कुमारी, सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से मौके पर उपस्थित जन अधिकार फाउंडेशन के निर्देशक सुजीत कुमार के उपस्थिति में द्वीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रधान लिपिक इंद्रसेन भारती, कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार, विकास कुमार, प्रभात रंजन, रवि रंजन पांडे, सरजू सिंह, सोहन कुमार, बिहारी सिंह, संतन कुमार सहित विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
मेला में कुल मिलाकर 25 कंपनियों ने भाग लिया. जिसमें स्मार्ट बाजार,संजीरा रिक्रूटमेंट सर्विस, नवभारत फर्टिलाइजर, जोमैटो हाइपर पुरी,जीपटो, विजेता इंपैक्ट, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, के. के. एंटरप्राइजेज , महादेव विजय प्लेसमेंट सर्विस, अमेधानी.प्रा. लि., ड्रीमलाइन एंटरप्राइजेज सहित 25 कंपनियों ने रोजगार मेला में भाग लिया। जिसमें सबसे ज्यादा वैकेंसी महादेव हनुमंत विजय प्लेसमेंट सर्विस का था।इस रोजगार मेला में पुरुष के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रोजगार पाने के लिए आवेदन दिय रोजगार मेला में कुल 30 स्टाल लगाए गए,जिसमें 25 कंपनियों की एवं 1 रजिस्ट्रेशन एवं 4 विभागीय स्टॉल लगाए गए थे। इस नियोजन मेला में लगभग 1272 अभ्यर्थियों की उपस्थिति देखी गई वहीं पर 831 अभ्यर्थियों ने अपना बायोडाटा जमा किया जिसमें 371 को शॉर्ट लिस्ट किया गया। 120 अभ्यर्थियों के बीच बांटे गए स्टडी किट एव टूल किटः नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 120 अभ्यर्थियों के बीच टूल एवं स्टडी किंट का वितरण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे मुख्य अतिथि उपनिदेशक पटना अमृता कुमारी ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय डालमियानगर द्वारा प्रति वर्ष अलग अलग प्रखंडों में रोजगार मेला का आयोजन किया जाता है. मेला का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर रोजगार का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है.।इस आयोजन के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि रोजगार के क्षेत्र में कुल तीन तरह से प्रयास किया जा रहा है।


रिपोर्टर