आगामी सरस्वती पूजा को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में शान्ति समिति का किया गया बैठक

भगवानपुर संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 


भगवानपुर (कैमूर):- के भभुआ अनुमंडल क्षेत्र में आगामी सरस्वती पूजा को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराना था। बैठक की अध्यक्षता भगवानपुर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने की। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अंकित शेखर एवं प्रभारी अंचलाधिकारी सतीश कुमार की भी विशेष उपस्थिति रही।बैठक में क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के प्रतिनिधियों, डीजे संचालकों एवं गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था। अधिकारियों ने पूजा के दौरान पालन किए जाने वाले आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सभी पूजा समितियों को सरस्वती पूजा आयोजन के लिए लाइसेंस अनिवार्य रूप से लेना होगा। बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का आयोजन करना नियमों के विरुद्ध होगा। इसके साथ ही ध्वनि प्रदूषण को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की बात कही और केवल सीमित ध्वनि स्तर पर स्पीकर के उपयोग की अनुमति दी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत ही करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों एवं मेला स्थलों की जानकारी रजिस्टर में दर्ज कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर सके। अधिकारियों ने सभी से शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ पूजा मनाने की अपील की। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि रामकेश्वर सिंह, उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, कसेर मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार, कृष्णा देवी, रंजन कुमार, मुकेश कुमार, नगिना पासवान, सुजित पटेल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में प्रशासन की ओर से सभी पूजा समितियों से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई, ताकि सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट