भिवंडी में चुनावी रंजिश लेकर दो गुटों में टकराव के बाद शहर में तनाव, दहशत कायम
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 20, 2026
- 251 views
पुलिस दोनों गुटों के 60 से अधिक नामजद व 500 से अधिक अज्ञात लोगों पर 5 केस किया दर्ज
दोनों गुटों के 44 लोगों को पुलिस ने अब तक किया गिरफ्तार, सभी को 5 दिन की पुलिस कस्टडी
भिवंडी। भिवंडी के शिवाजी चौक परिसर में रविवार की रात भाजपा विधायक महेश चौगुले व पूर्व महापौर विलास पाटिल के समर्थकों के बीच हुए मारपीट,पथराव व तोड़फोड़ के बाद स्थित तनावपूर्ण नियंत्रण में है।इस मामले में दोनों गुटों के 60 से ज्यादा नामजद व 500 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर पांच अलग अलग शिकायत दर्ज किया है।पुलिस ने बताया कि अभी तक दोनों गुटों के 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।सभी आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।घटना के बाद क्षेत्र तगड़ा पुलिस बल तैनात किया है,बावजूद घटना के बाद क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।
पुलिस के अनुसार भिवंडी मनपा चुनाव परिणाम आने के तीसरे दिन अजय नगर इलाके में जमकर हिंसक वारदाते हुई।रविवार की रात लगभग 8 बजे के आस पास कोणार्क विकास आघाड़ी से नगरसेवक चुने गए पूर्व महापौर विलास पाटील और पूर्व महापौर प्रतिभा पाटील के बंगले पर कुछ लोगों ने पत्थरबाजी व तोड़फोड़ के साथ बंगले में घुसकर मारपीट की।जिसमें दोनों पूर्व महापौर पति पत्नी सहित कई लोग घायल हुए।आरोप है कि हमला करने वाले भाजपा विधायक महेश चौगुले के समर्थक थे।इसके बाद पूर्व महापौर के समर्थकों ने बड़े तादात में इकट्ठा होकर विधायक महेश चौघुले के कार्यालय पर धावा बोल दिया और तोड़फोड़ शुरू करने के साथ उनके समर्थकों पर हमले कर दिए।इन दोनों वारदातों में दोनों गुटों के कई लोगों के घायल होने की खबर है।इधर इसके बाद विलास पाटील खुद समर्थकों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर हमले को लेकर धरने पर बैठ गए।जहां पर दोनों गुटों के बीच बड़े पैमाने पर झड़प हुई।जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।इधर इस मामले के बाद पुलिस एक्शन मोड में है।डीसीपी शशिकांत बोराटे ने बताया कि दोनों ही गुटों के एक दूसरे की शिकायत पर पांच क्रॉस कंप्लेंट दर्ज किया गया है।जिसमें कुल 60 से अधिक नामजद व 500 से ज्यादा लोगों पर शिकायत दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि हिंसक वारदात के बाद विलास पाटिल के 35 लोगों को जबकि विधायक महेश चौघुले के गुट के 8 लोगों को सहित 44 लोगों को हिरासत में लेकर शाम को भिवंडी अदालत में पेश किया गया।जिन्हें अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।जबकि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के पुतेज के आधार पर आरो की पहचान की जा रही है उन्होंने बताया कि पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनाद किया गया है।वही फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर सबूत जुटने में जुट गई है।
◼️विधानसभा चुनाव के बाद से शुरू हुआ दोनों गुटों में दुश्मनी
सूत्र बताते है कि भिवंडी मनपा चुनाव में प्रभाग क्रमांक 1 से कोणार्क विकास आघाडी के पूर्व महापौर विलास आर. पाटील के पैनल व भाजपा विधायक महेश चौघुले के पुत्र मित चौघुले के पैनल के बीच मुकाबला था।जिसमें विधायक के बेटे की पैनल को करारी हार मिली थी।चुनाव के दौरान दोनों गुटों में मारपीट की वारदात हुई थी।जो आखिरकार रविवार की रात हिंसा में तब्दील हो गई।इतना ही नहीं सूत्र बताते है कि उक्त दोनों गुटों में यह चुनावी रंजिश विधानसभा चुनाव के दौरान शुरू हुआ था,जब भाजपा विधायक महेश चौघुले के सामने विलास पाटिल ने चुनाव लड़ा था।
◼️वकीलों ने की पुलिस निरीक्षक को निलंबित करने की मांग
इधर भिवंडी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट किरण चन्ने के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोकुल नगर स्थित विलास पाटिल के निवास स्थान का दौरा किया। वकीलों ने हमले की निंदा करते हुए निजामपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वास डगले को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। एडवोकेट मयूरेश पाटिल भी इस एसोसिएशन के सदस्य हैं।
पांच अलग-अलग दर्ज मामले इस प्रकार हैं:
???? पहला मामला: भावेश पाटिल की शिकायत पर पूर्व महापौर विलास पाटिल सहित 100 से 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।
???? दूसरा मामला: हर्ष वरलीकर की शिकायत पर चैतन्य पुल्लेवार और अन्य 15 से 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन पर चुनाव जीतने के गुस्से में 'रत्नदीप' बंगले पर हमला कर जान से मारने की कोशिश का आरोप है।
????तीसरा मामला: राजू तड़का की शिकायत पर भाजपा उम्मीदवार रितेश टावरे और उनके 100 से 150 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ घर पर हमला करने और जानलेवा चोट पहुँचाने का मामला दर्ज हुआ।
????चौथा मामला: निजामपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विश्वास डगले की शिकायत पर विलास पाटिल सहित 100-150 लोग पर केस दर्ज
????पांचवा मामला:चैतन्य पुल्लेवर की शिकायत पर रितेश टावरे 100 से 150 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर