आरपीएफ के प्रयास से चलती ट्रेन से गिरे युवक की बची जान
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jan 20, 2026
- 24 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डिहरी आनसोन रोहतास। मंगलवार को गाड़ी संख्या-63558 डाउन (वाराणसी-बरकाकाना पैसेंजर) के डेहरी ऑन सोन स्टेशन प्लेटफार्म संख्या-04 पर आगमन के समय ही चलती गाड़ी से उतरने के प्रयास में एक व्यक्ति प्लेटफार्म से पश्चिम की तरफ रेलवे लाइन के किनारे गिर गया है।ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक शिवराज साह, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र कुमार,आरक्षी पवन कुमार सिंह,आरक्षी विकास कुमार एवं आरक्षी समी कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंचे तो देखे कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ था जिसके दोनों पैर घुटने से नीचे पूरी तरह क्षतिग्रस्त, दाहिना हाथ टूटा हुआ तथा मुंह से खून का श्राव हो रहा था। जिसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल डेहरी ले जाया गया।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सासाराम रेफर किया गया। डाक्टरों द्वारा इलाज के क्रम में घायल व्यक्ति को होश आने पर उनके द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर उनके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना पर उनके भाई और भतीजा सनी देवल सिंह,पिता-अरुण सिंह एवं आलोक कुमार पिता-राजूलाल ग्राम-नहौना,थाना-सासाराम जिला-रोहतास सदर अस्पताल सासाराम में उपस्थित हुए तथा घायल व्यक्ति का नाम-राजेश कुमार,उम्र करीब-28 वर्ष पिता- दशरथ लाल*बताए।घायल व्यक्ति के पास से क्षतिग्रस्त हालत में एक एंड्रॉयड मोबाइल मिला था जिसे मौके पर आये उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।घायल व्यक्ति की स्थिति में सुधार है। घायल व्यक्ति के पास से कोई यात्रा टिकट प्राप्त नहीं हुआ।


रिपोर्टर