नितिन नवीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गया में हर्ष, नेताओं ने जताई खुशी
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 21, 2026
- 118 views
ब्यूरो चीफ गया जी की रिपोर्ट
गया(बिहार)-- नितिन नवीन जी को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर गया में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद एवं अधिवक्ता संतोष ठाकुर ने अपनी खुशी का इजहार किया।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह क्षण भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अत्यंत गौरवपूर्ण है, क्योंकि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी को एक युवा, ऊर्जावान और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन जी का राजनीतिक सफर बिहार की पावन धरती से शुरू होकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा है, जो पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने कहा कि उनके निर्विरोध चयन से पार्टी के भीतर उनके प्रति विश्वास, स्वीकार्यता और संगठनात्मक क्षमता का स्पष्ट प्रमाण मिलता है। श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त, संगठित और जन-आकांक्षाओं से जुड़ी होगी। युवाओं, महिलाओं और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पार्टी की पहुंच और मजबूत होगी।
डॉ. मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से पार्टी को एक सक्षम और युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भाजपा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी श्री नितिन नवीन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


रिपोर्टर