पूर्व पार्षद शशि किशोर उर्फ शिशु ने नगर आयुक्त को बुके देकर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ गया जी की रिपोर्ट

गया(बिहार)-- नगर निगम के पूर्व पार्षद शशि किशोर उर्फ शिशु ने  नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त को बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुलाकात के क्रम में नगर निगम क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं, साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति तथा शहर के समग्र विकास को लेकर चर्चा की गई। पूर्व पार्षद शशि किशोर ने नगर आयुक्त के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शहर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया ने भी सहयोग की अपेक्षा जताई।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट