मिशन मुस्कान के तहत भगवानपुर पुलिस की सराहनीय पहल, गुम मोबाइल बरामद कर धारक को सौंपा

अनुमंडल संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट

भभुआंं(कैमूर)-- अनुमंडल के भगवानपुर थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के कुशल एवं प्रभावशाली नेतृत्व में पुलिस द्वारा जनहित में सराहनीय कार्य किया गया। मिशन मुस्कान के अंतर्गत भगवानपुर थाना की टीम ने विगत दिनों ग्राम पंचायत रामगढ़ मुंडेश्वरी निवासी गोवर्धन दुबे उर्फ गिरीश दुबे का गुम हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवर्धन दुबे का मोबाइल फोन कुछ समय पूर्व किसी कारणवश गुम हो गया था, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पीड़ित द्वारा भगवानपुर थाना में इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। तकनीकी अनुसंधान एवं सतर्क प्रयासों के माध्यम से मोबाइल फोन का पता लगाया गया और उसे बरामद कर लिया गया।


बरामद मोबाइल फोन को विधिवत जांच के उपरांत वास्तविक मोबाइल धारक गोवर्धन दुबे उर्फ गिरीश दुबे को सौंप दिया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर उन्होंने भगवानपुर थाना पुलिस एवं थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।


मिशन मुस्कान के तहत किया गया यह कार्य पुलिस की जनसेवा, संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट