सासाराम के फैजलगंज न्यू स्टेडियम में परेड का पूर्वाभ्यास में भाग लेते हुए भारत स्काउट और गाइड

रोहतास(बिहार)-- आगामी गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल में भारत स्काउट और गाइड रोहतास के कैडेट भाग ले रहे हैं । इस रिहर्सल में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट और गाइड  ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग ले रहे हैं। रिहर्सल के दौरान परेड की ड्रिल, मार्च-पास्ट, सलामी एवं अनुशासन संबंधी अभ्यास कराए जा रहे हैं। प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि 26 जनवरी के मुख्य समारोह में परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके। जिला संगठन आयुक्त अरविन्द कुमार सिंह, संजीत कुमार ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत स्काउट एवं गाइड देशभक्ति, अनुशासन और सेवा-भावना का प्रतीक है, और गणतंत्र दिवस परेड के माध्यम से युवा शक्ति का सकारात्मक संदेश समाज तक पहुंचेगा। इस अवसर पर स्काउट-गाइड पदाधिकारी, प्रशिक्षक तथा विद्यालय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से चल रहा है। निसमे, NCC, बिहार होमगार्ड, जिला पुलिस बल एवं स्काउट गाइड प्लाटून कमांडर के रूप में कृति सिंह भाग ले रही हैं इनके नेतृत्व में गाइड - सोनाली कुमारी,प्रिया कुमारी पुष्पावती कुमारी,साक्षी कुमारी,नेहा कुमारी सोनी कुमारी, अनुष्का चौबे, ज्योति कुमारी और स्काउट में पवन कुमार,अमित कुमार, सुमित कुमार, कौशल कुमार,चिंटू कुमार बबलू कुमार, के साथ बिभिन्न विद्यालयों के स्काउट गाइड भाग ले रहे हैं।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट