सरस्वती पूजा रविदास पूजा सोए बारात एवं 26 जनवरी को लेकर पुलिस और प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च, शांति पूर्ण पर्व मनाने का दिया संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jan 22, 2026
- 84 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस सरस्वती पूजा रविदास पूजा एवं सोए बारात को लेकर दुर्गावती थाना क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर आज संध्या लगभग 4:30 बजे बृहस्पतिवार को पुलिस तथा प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, जिसमें पुलिस सुरक्षा बल तथा प्रशासन के लोग शामिल रहे। जो मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए संवेदनशील इलाकों एवं प्रखंड के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरा। इस दौरान पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने की अपील की।
अधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस और सरस्वती पूजा रविदास पूजा सोए बारात के मौके पर असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि कही से भी कोई अप्रिय घटना न हो सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह सतर्क है। किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों तथा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फ्लैग मार्च से आम लोगों में सुरक्षा का एहसास हुआ और पुलिस- तथा प्रशासन की तैयारियों पर भरोसा बढ़ा। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को तथा प्रशासन को दें। अधिकारियों में प्रखंड विकास पदाधिकारी रिचा मिश्रा अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार तथा थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार तथा सुरक्षा बल के जवान फ्लैग मार्च शामिल थे।


रिपोर्टर