तीन हजार में दम नही 18हजार से कम नही को लेकर सडक जाम किया गया

बिहार से संवाददाता अनिल वर्मा की रिपोट

जमुई। बिहार राज आंगनवाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में प्रखंड के सैकड़ों आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका ने अपने 15 सूत्री मांगों के समर्थन में चकाई मोड़ को लगभग 2 घंटे तक जाम कर दिया। वही जाम स्थल पर मौजूद सैकड़ों आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए प्रखंड सेविका संघ के अध्यक्ष कुसुम देवी ने कहा कि अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर पिछले 10 अक्टूबर से हम लोगों का आंदोलन जारी है। गत 5 दिसंबर से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद केन्द्र एवं बिहार सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं सचिव सोनी कुमारी ने कहा कि हमारी मुख्य मांग आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को तृतीय वर्गीय सरकारी कर्मी का दर्जा दिया जाए। जबतक सरकारी कर्मी का दर्जा सरकार नहीं देती। तब तक सेविकाओं को 18000 तथा सहायिकाओं को 12000 मानदेय दिया जाए। वही जब तक सरकार हमारी मांगें नहीं मान लेती तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इसके पूर्व सेविका सहायिकाओं ने आंगनबाड़ी कार्यालय से हाथों में मांग का बैनर लिए जुलूस की शक्ल में चकाई मोड़ पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान उनलोगों ने नीतीश सरकार एवं मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारे लगाए। अंत में सेविकाओं ने दो घंटे के बाद यानि 1 बजे दिन में जाम हटाया। जाम हटते ही जाम में फंसे यात्रियों ने राहत की सांस ली। मौके पर नीता कुमारी, ¨बदु गुप्ता, आनन्दी देवी, बंदना देवी, जानकी देवी, आशा गुप्ता, डिम्पल कुमारी, नीतू कुमारी, सविता कुमारी, नविता देवी सहित सेविका-सहायिका मौजूद थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट