108.84 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद


रोहतास ।ऑपरेशन सतर्क के तहत बीते शुक्रवार की देर रात आरपीएफ सासाराम,आरपीएफ़ टास्क टीम डीडीयू,और जीआरपी सासाराम द्वारा ट्रेन संख्या 12820 डाउन,नई दिल्ली ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से 1,17,107 रूपये मूल्य की 108.84 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए 08 अंतर-जिला शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में एक प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर आरपीएफ पोस्ट,सासाराम के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में "ऑपरेशन सतर्क"के तहत की गयी। प्रभारी निरीक्षक ने अपने दिये विज्ञप्ति में कहा है कि गिरफ्तार शराब-तस्करों में आदित्य कुमार,बादल कुमार,शिवम कुमार, रोहित कुमार,सन्नी राज,विकास कुमार, बिट्टू कुमार तथा पिंटू कुमार शामिल हैं,जो सभी गया शहर तथा गया जिले के विभिन्न थाना-क्षेत्रों के रहने वाले हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट