मनरेगा बचाओ धरना आयोजित


रोहतास। भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस तथा बिहार प्रदेश कॉंग्रेस के निर्देशानुसार रोहतास कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में जिलास्तरीय मनरेगा बचाओ धरना जिला समाहरणालय के सामने आयोजित किया गया। धरना का उद्देश्य भारत सरकार के द्वारा मनरेगा के बदले विबी-जी राम-जी विधेयक को वापस लेने तथा मूल रूप से मनरेगा को बहाल करने को लेकर था। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी उदिता सिंह को पार्टी की ओर से एक ज्ञापन दिया गया। अपने अध्यक्षीय भाषण में अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरों के काम करने का अधिकार छीनकर,मजदूरों का अधिकार छीनकर,ग्राम पंचायत की शक्तियों को ठेकेदारों को सौंप कर तथा राज्य सरकार पर आर्थिक बोझ डाल कर मनरेगा की आत्मा को नष्ट करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही कानून के लिए कॉंग्रेस सड़क से सदन तक लड़ने के लिए कमर कस चुकी है। किसी भी हालत में मजदूरों के हक और अधिकार को छीनने नहीं दिया जायेगा। धरना को सम्बोधित करते हुए रोहतास जिला कॉंग्रेस प्रभारी डॉ किशोरी लाल ने कहा कि इस आंदोलन को हर हाल मे साकार कर मनरेगा के मूलरूप को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा। मनरेगा बचाओ संग्राम के एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन में राजेश्वर कुशवाहा,ललित ठाकुर,रामनारायण राम,सासाराम नगर अध्यक्ष तौफीक अहमद मकरानी,चितरंजन दुबे,डॉ शैलेश सागर,हसन अली,सत्यानंद सिंह,आजाद अहमद,मो हुसैन खान, उमाशंकर सिंह कुशवाहा,रामानुज मिश्रा,अजय चौबे,विमलेश तिवारी,रघुनाथ सिंह,ज्ञानचंद ओझा, अशोक कुमार तिवारी, वैद्यनाथ चौबे, अली हुसैन,विजय पाठक,चंद्रमा पाण्डेय,सुशील कुमार मिश्रा,डॉ मनोज कुमार,राजाराम पासवान,दीपक कुमार मिश्रा,अखिलेश सिंह,जय प्रकाश पाण्डेय,सौरभ कुशवाहा,रवि यादव,ओमप्रकाश तिवारी,अजय तिवारी,कन्हैया उपाध्याय,जितेंद्र तिवारी,सुनील तिवारी,राधाकृष्ण पाण्डेय,सुहैल आलम ताजी,रिंकू, शादाब अंसारी तथा जसीम फारुकी सहित अनेक कॉंग्रेस के नेता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट