संबल योजना में लापरवाही पर सचिवों के निलंबन की कार्रवाई
- राजेंद्र यादव, ब्यूरो चीफ, मध्यप्रदेश
- Feb 05, 2026
- 474 views
राजगढ़ । कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा श्रम विभाग की संबल योजना अंतर्गत 180 दिवस की समय-सीमा उपरांत डीएम लॉगिन में लंबित कुल 28 प्रकरणों की जांच की गई। जांच में जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गंभीर लापरवाही पाए जाने पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है।
अनावश्यक विलंब के कारण जनपद राजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत कंवरपुरा, तुम्दियाखेड़ी, पिपलिया, जनपद नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बारवां खुर्रम, बढ़बेली, तथा जनपद खिलचीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत काछोटीया, जटामढ़ी, चिबड़कलां के सचिवों की वेतन वृद्धि रोकी गई है। इसी प्रकार जनपद नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत चारपुरा, तिन्दोनिया, मुवालिया खेड़र के सचिवों की भी वेतन वृद्धि रोकी गई है।नगर पालिका ब्यावरा के सीएमओ को वेतन वृद्धि रोकने हेतु नोटिस जारी किया गया है। वहीं जनपद खिलचीपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हिम्मतपुरा के सचिव की वेतन वृद्धि रोके जाने के साथ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त सीईओ जनपद राजगढ़, सीईओ जनपद सारंगपुर, जनपद सारंगपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत निपान्यातुला, जनपद राजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ओढ़पुर, तथा जनपद नरसिंहगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकरिया के सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं जनपद राजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देवझिरी एवं बांसखेड़ा के सचिवों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि संबल अनुग्रह सहायता जैसे संवेदनशील मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में लाभ पहुंचाना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


रिपोर्टर