ट्रक के धक्के से महिला की मौत
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 06, 2026
- 28 views
रोहतास। जिले दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं।
पहली घटना करगहर थाना क्षेत्र के खडारी में इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप ट्रक-ऑटो के टक्कर में ऑटो सवार एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
दूसरी घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के तारबंगला की है, जहां एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मारते हुए उसपर सवार महिला को कुचल दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका तिलौथू की रहने वाली बताई जा रही है।


रिपोर्टर