अकस के अध्यक्ष बने कौशलेंद्र तो सचिव बने रणधीर सिन्हा
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 06, 2026
- 55 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी। रोहतास सांस्कृतिक संचेतना का प्रतिनिधि मंच अभिनव कला संगम की वार्षिक चुनाव संस्था के कार्यालय डालमियानगर ड्रीम हाउस में सम्पन्न हुआ। बैठक की शुरुआत करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार ने कहा कि संस्था के नियमो के अनुसार प्रति वर्ष संस्था का चुनाव होना आवश्यक होता है, और अभिनव कला संगम हमेशा नियमों के साथ चलता है। इसी के साथ बैठक सा वार्षिक चुनाव कार्यक्रम शुरू किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने मेरे नेतृत्व में एकजुटता के साथ मेरा सहयोग किया। यहीं कारण है कि सभी कार्यक्रमों के साथ आल इंडिया नाट्य प्रतियोगिता सफल हुआ। आगे जो भी पदाधिकारी चयनित होंगे उन्हें सहयोग जारी रहेगा। अध्यक्ष ने कमिटी भंग कि घोषणा करते हुए उपस्थित संस्थापक रमेश चंद्र गुप्ता उर्फ काका भैया, राम कृष्ण शर्मा, सुमंत मिश्रा एवं जीवन प्रकाश को जिम्मेवारी दी गई। तत्पश्चात सभी संस्थापकों ने सर्व सम्मति से कौशलेंद्र कुशवाहा को अध्यक्ष, सीमल सिंह को महासचिव, प्रोफेसर रणधीर सिंहा को सचिव कमलेश कुमार को निदेशक व शिवजी गुप्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए घोषणा की। सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से सभी नवचयनित पदाधिकारीयों को बधाई दी, साथ ही यह निर्णय लिया गया कि एक सप्ताह के अंदर पांचो पदाधिकारी मिलकर पूरी कार्यकारिणी कि गठन करेंगे। संस्थापक चुनाव प्रणाली का गवाह दंत चिकित्सक डॉ ओ पी आनंद बने। उन्होंने सभी सदस्यों को शुभकामना दी। संस्थापक सदस्यों ने कहा कि समाज के विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ लगातार अभिनव कला संगम कार्यक्रम करती है। इसके अलावे वृक्षारोपण, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, शैक्षणिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऑल इंडिया नाटक कंपटीशन का आयोजन किया जाता है। आज अभिनव कला संगम की गूंज देश के बीच सभी राज्यों में हो रही है। अब राज्य सरकार ने भी अभिनव खुल संगम को सहयोग का आश्वासन दिया है, जो संस्था के लिए गर्व की बात है। भविष्य में अभिनव कला संगम का कारवां और बढ़ता जाए, तथा सामाजिक क्षेत्र में भी लोगों के साथ मिलकर कार्य करें। इसके लिए सदस्यों की संख्या बढ़ाने और अपनी एकजुट बनाए रखने की आवश्यकता है। सभी सदस्यों ने संस्था के संरक्षक सह विधी सलाहकार डेहरी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय उर्फ मुटूर पांडे , सदस्य ई अंशु सिंह, मनोज सिंह, संजीव गुप्ता व बिनोद गुप्ता को संस्था सदस्य होने पर बधाई दी। बैठक सह वार्षिक चुनाव में शामिल सभी संस्थापक सदस्यों ने नव चयनित पदाधिकारीयों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। वार्षिक चुनाव कार्यक्रम में संस्था के संजय यादव, इंद्र कुमार बाघा, मुकुल मणि, मनोज गुप्ता, आलोक कुमार, संजीव गुप्ता, विनय कुशवाहा, शंभू गुप्ता, विशाल सिंह, संतोष राय समृद्धि उपस्थित थे।


रिपोर्टर