आईआईएम बोध गया में यूथ एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2026 का सफल आयोजन

 संवाददाता पवन कुमार की रिपोर्ट 


बोधगया-- आईआईएम बोध गया में 6 और 7 फरवरी को यूथ एंटरप्रेन्योरशिप समिट 2026 का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर के 250 से अधिक संस्थानों से लगभग 1000 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्घाटन एनविजन सेल की चेयरपर्सन प्रो. दीपिका आर. गुप्ता ने किया। इस अवसर पर रारा नाउ के संस्थापक करण भारद्वाज, फ्लेक्सीक्लाउड की सीईओ अनुजा बशीर, ज़ेप्टो के एसोसिएट डायरेक्टर सक्षम प्रशर, पेटीएम के सीनियर मैनेजर सौरव सेन एवं स्किलस्पेड सॉल्यूशंस के डॉ. अमनपाल सिंह चावला मौजूद रहे।

समिट में निवेश, फंडिंग, बिज़नेस रणनीति और दीर्घकालिक विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। “पिच परफेक्ट 7.0” प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही, जिसमें ₹2.5 लाख से अधिक के पुरस्कार दिए गए। नाबार्ड, स्टार्टअप बिहार एवं बिहार सरकार के सहयोग से आयोजित इस समिट ने युवाओं में उद्यमिता की भावना को नई दिशा दी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट