शहीद संजय सिंह को रोहतास वन प्रमंडल ने दी श्रद्धांजलि


रोहतास। रोहतास वन प्रमंडल द्वारा 15 फरवरी 2026 को शहीद संजय सिंह (भा.व.से.) के 24वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनके साहस, कर्त्तव्यनिष्ठा एवं वन संरक्षण के प्रति समर्पण को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखा।

वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार के. ने कहा कि शहीद संजय सिंह का बलिदान वन विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। कार्यक्रम का समापन कर्त्तव्य, अनुशासन और निर्भीकता के मूल्यों को अपनाने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट