शादी में पहुंचे गणमान्य लोग
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Feb 16, 2026
- 32 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
डेहरी रोहतास।समाजसेवी अंजनी सिंह के घर शादी में पूर्व मंत्री, सांसद ,विधायक, आई ए एस, आई पी एस अधिकारी सहित कई गणमान्य लोगों ने की शिरकत, वर वधु को दिया आशीर्वद। जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी भेड़िया निवासी अंजनी सिंह के घर उनके पुत्री की शादी समारोह में पूर्व मंत्री , सांसद, विधायक आईएएस , आई पी एस अधिकारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल शिरकत कर वर वधु को आशीर्वाद दिया। शादी समारोह में शिरकत करने वालों में मुख्य रूप से झारखंड के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, पूर्व सांसद रमा सिंह, विधायक मनोज कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व रघुवंश सिंह के पुत्र सत्य प्रकाश सिंह , बेगूसराय के जिला जज संजय सिंह, सासाराम जेल अधीक्षक सुजीत राय, गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी के एमडी गोविंद नारायण सिंह, डेहरी विधायक सोनू सिंह की धर्मपत्नी पूर्व जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह, गढ़वा के एक्सक्यूटिव ऑफिसर प्रदीप कुमार, औरंगाबाद जिला लोजपा अध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, राज्य स्तरीय सीनेट सदस्य धनंजय सिंह , वीणा सिंह सांसद के ललित प्रताप सिंह तथा विधायक कोमल सिंह एवं दिनेश सिंह के ओएसडी ललित सिंह, आईपीएस शंभू सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के परिवार के सदस्य अरुण सिंह, जाने-माने चिकित्सक डॉ आर डी सिंह, डीबीएस कंस्ट्रक्शन के विनोद सिंह , प्रो कुमार धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो डॉ वीरेंद्र शंकर सिंह सहित बिहार झारखंड के सैकड़ो राजनेता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, व्यवसायी व उद्योगपति शामिल हुए। शामिल सभी लोगों ने जहां वर वधु को आशीर्वाद दिया , वहीं जय गोविंद सिंह, अश्विनी सिंह एवं अंजनी सिंह ने सभी लोगों का स्वागत- अभिनंदन गुलाब का फूल देकर किया।


रिपोर्टर