धेनुका इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव समारोह धूमधाम से संपन्न


संवाददाता पारसनाथ दुबे 


डिहरी आनसोन।शाहाबाद के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश रहे मुख्य अतिथि, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित


डेहरी ऑन सोन, रोहतास – 

प्रखंड क्षेत्र के सुअरा चकिया स्थित धेनुका इंटरनेशनल स्कूल परिसर में धेनुका

 मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा वार्षिक उत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। 

डेहरी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहाबाद के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश थे।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश, विद्यालय के सचिव विनोद सिंह, निर्देशक अनीश कुमार सिंह एवं निर्देशिका ईशा राणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की दोनों शाखाओं के प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह एवं संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

मुख्य अतिथि डॉ. सत्य प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनाने में माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों और शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें, ताकि वे समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बन सकें।

विद्यालय के सचिव विनोद सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा एक अनमोल रत्न है, जो सफलता और उन्नति के द्वार खोलता है। उन्होंने घोषणा की कि इस वर्ष से विद्यालय में जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सचिव विनोद सिंह एवं दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्यों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान छात्र-छात्राओं ने एकल नृत्य, सामूहिक प्रस्तुति एवं अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया।

अंत में शिक्षक पवन पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी संजय सिंह बाला, बबलू सिंह, सिंटू सिंह, संजय गुप्ता, मनोज अज्ञानी, अजय सिंह, कुणाल, केशव, धर्मेंद्र कुमार, भोला सर, माधव जी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट