प्रेम प्रसंग में हत्या


रोहतास ।जिले के नोखा थाना क्षेत्र से 20 नवंबर 2025 को अपहृत इंटर की छात्रा एवं ब्यूटी पार्लर कर्मी शिवानी कुमारी का शव बुधवार को बांका से बरामद किया गया। प्रेम-प्रसंग में हत्या कर शव दफनाया गया था। मामले में मुख्य आरोपी पहले ही जेल में हैं।

बताया जाता है कि शिवानी 20 नवंबर को वह संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर 24 नवंबर 2025 को नोखा थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसमें बांका के कटोरिया वन विभाग में वनपाल के पद पर कार्यरत प्रिंस कुमार को नामजद आरोपी बनाया गया। 

पुलिस अनुसंधान के क्रम में 13 जनवरी 2026 को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए स्वीकार किया कि उसने अपने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर शिवानी की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को कटोरिया के घने जंगल में दफना दिया। आरोपी की निशानदेही पर रोहतास जिले की पुलिस टीम बांका पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस की उपस्थिति में महादेवपुर कोदरातरी जंगल में खुदाई कर युवती का शव छत बिछत अवस्था में बरामद किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट