54 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार गिरफ्तार

दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट 

दुर्गावती (कैमूर)- होली पर्व के त्यौहार के मद्दे नजर दुर्गावती पुलिस ने देर रात जांच अभियान चलाया जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग से पुलिस ने एक व्यक्ति को 54 लीटर शराब के साथ बाइक से उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में गिरफ्तार किया। शराब और बाइक के साथ गिरफ्तार व्यक्ति का नाम  रजक सिंह पिता दसवंत सिंह ग्राम भेरिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर का निवासी बताया जाता है।


उसके पास से एक मोटरसाइकिल और 54 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वह बाइक के पीछे कार्टून की पेटी में शराब बंद कर आ रहा था और उस शराब को होली के सीजन में खुदरा व्यापार के रूप में लोगों तक पहुंचाने का काम करता। पुलिस इस महलों में थाने प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट