होली पर शांति व्यवस्था को लेकर निगोह बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च

बरसठी (जौनपुर)। होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद जौनपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जौनपुर अतिश कुमार सिंह के नेतृत्व में निगोह बाजार में व्यापक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया।

गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, आतिश कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक मड़ियाहूं,  परमानंद कुशवाहा तथा प्रभारी निरीक्षक बरसठी जयप्रकाश यादव मय फोर्स के साथ बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण करते रहे। अधिकारियों ने निगोह बाजार के प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी मडियाहू  परमानंद कुशवाहा एवं प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के साथ मिलकर व्यापारियों व आमजन से संवाद स्थापित किया तथा होली का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण बना रहा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट