7. 4 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार बाइक जप्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 08, 2026
- 128 views
संवाददाता श्याम सुंदर पाण्डेय की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)-- स्थानीय पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के तहत एक बाइक से दुर्गावती थाना क्षेत्र के ही दो युवकों को 7.4 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार युवक आकाश कुमार उम्र 18 वर्ष पिता-डोमन केवट ग्राम महुअरियां
एवं मोनू कुमार पासवान, उम्र- 27 वर्ष, पिता-उदय प्रताप पासवान, ग्राम-कुल्हड़िया
दोनों थाना- दुर्गावती, जिला- कैमूर के निवासी है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष दुर्गावती गिरीश कुमार ने बताया कि विशेष चेकिंग अभियान के तहत दो युवकों को ब्लू लाइम देशी शराब 200 ML 37 पिस कुल 7.400 लीटर, एवं एक टीवीएस मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।


रिपोर्टर