महाराणा प्रताप सेना द्वारा होली मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Mar 16, 2026
- 11 views
आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना की ओर से रविवार को होटल गरुड़ सभागार में होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।इस अवसर पर पूर्वोत्तर परीक्षा में चयनित होनहार विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में देश व समाज का नाम रोशन करते हैं।कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें कलाकारों ने भजन व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोग, पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।


रिपोर्टर