अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल का 13 वां वार्षिकोत्सव रंगारंग कार्यक्रम में संपन्न


रोहतास। प्रखंड क्षेत्र के अभ्युदय इंटरनेशनल स्कूल बेलवैयां का 13 वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन काशी बनारस से पधारे श्री श्री 1008श्रीमन्नारायण आश्रम जी महाराज दांडी स्वामी चीफ गेस्ट प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर सह दिनारा थानाध्यक्ष विनय कुमार, डायरेक्टर इंजीनियर राघवेन्द्र पाण्डेय, प्रिंसिपल अनुज परासर के द्वारा सरस्वती प्रतिमा के पास दीप प्रज्ज्वलित कर स्वस्तिक मंगलाचरण के साथ शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रशिक्षु डीएसपी समीर कुमार सिंह ने सभा संवोधन में कहा कि शिक्षा ही सबसे बड़ा भविष्य है। शिक्षा के कल्चर से से ही छात्र बडा बन सकता है। जबकि डायरेक्टर इंजीनियर राघवेन्द्र पाण्डेय ने सभा संवोधन में विघालय के बारह वर्षों के कार्यों का रूप रेखा प्रस्तुत करते हुए अपने विघालय के उपलब्धियां एवं स्कूली बच्चों के द्वारा किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के बारे में बताते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ने के साथ अच्छे अंक अनुमंडल में 99.8 प्रतिशत लाने वाली बच्ची का प्रशंसा किया गया। जबकि ओलंपियाड के द्वारा पूरे देश से डेढ़ लाख प्रिंसिपल की परीक्षा में प्रिंसिपल अनुज परासर का चुने जाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।साथ ही शिक्षकों के कार्य को भी सराहनीय बताया गया। एक्टर सह सिंगर टुनटुन यादव के भक्ति गीत माई दिलाई देतु वर्दी हो,सीमावा पर लडती हों, सिंगर करीना पाण्डेय एवं सविता पाण्डेय ने प्रेम ना जिन्हें कौन जात हो सहित विभिन्न भक्ति गीत सुनाकर खूब तालियां बटोरी गई। जबकि स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्र सेवा, भक्ति गीत एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। काफी संख्या में दर्शक की भीड के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट