शादी से लौट रहे युवक पर फायरिंग मामले मे मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Mar 20, 2026
- 3 views
रिपोर्ट संदिप कुमार
कैमूर :- शादी से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 24 फरवरी 2026 की रात, कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के गोराईपुर गांव निवासी रविन्द्र कुमार, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में सुनसान जगह पर घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। हमलावरों ने रविन्द्र कुमार के सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोली चलाने वाले मुख्य आरोपी विजय कुमार को मोहनियां के चाँदनी चौक इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। भभुआ के SDPO मनोरंजन भारती ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्टर