कैमूर में धूमधाम से मनी श्रीराम नवमी, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट संदिप कुमार


कैमूर:-- जिले के भभुआ, कुदरा एवं रामगढ़ क्षेत्रों में शुक्रवार को श्रीराम नवमी का पर्व पूरे उत्साह, श्रद्धा और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी रही, जिससे पूरा इलाका “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा।


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, गंगा आरती की मनमोहक प्रस्तुति और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। लोग पूरे रास्ते भक्ति भाव में डूबे नजर आए। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।


पर्व के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती रही और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे। कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।


इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान ने कहा कि कैमूर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारा इसकी पहचान है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी त्योहार इसी तरह मिलजुल कर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाते रहें।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट