प्रशांत किशोर की पुनर्गठन की यात्रा पहले से और बेमिसाल -- जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह

संवाददाता संजय गुप्ता की रिपोर्ट 

विधानसभा चुनाव में एनडीए का नारा था 25 से 30 फिर से नीतीश के बावजूद भी बीजेपी चोर दरवाजे से बिहार के सत्ता पर काबिज होना चाहती है

शिवहर ----- जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत जी का पुनर्गठन यात्रा जो पूरे बिहार में निकाला है वह यात्रा बेमिसाल हो रहा है। पुराने साथी पूरे जोश के साथ वापस लौट रहे हैं और नए साथियों का भी जुड़ाव हो रहा है। शिवहर में भी जन सुराज पार्टी पहले की अपेक्षा पूरी ताकत के साथ उभरेगी।


जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने स्पष्ट किया है कि बिहार से नीतीश जी के जाने के बाद बिहार की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चुनाव के दरमियान जो एनडीए का नारा था 25 से 30 फिर से नीतीश इस नारे पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है। 


जिला अध्यक्ष डॉ साह ने बताया है कि एक करोड़ नौकरी का वादा जो नीतीश जी ने किया था, युवाओं के इस बात के प्रति भी एक डर बसा हुआ है और इस सब के बावजूद बीजेपी चोर दरवाजे से बिहार की सत्ता में काबिज होना चाहती है।


जन सुराज पार्टी जिला अध्यक्ष शिवहर ने भारत सरकार एवं बिहार सरकार पर गैस किल्लत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि गैस किल्लत से होटल, रेस्टोरेंट ,छोटे-मोटे दुकान चलाकर जीवन यापन करने वाले को बेरोजगार कर दिया है। जिस कारण बिहार में अब पलायन को बढ़ावा मिला है। रोजी रोजगार दूर होने से बिहार के लोग अब तेजी से पलायन कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट