पलदार यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 01, 2026
- 9 views
रोहतास। बाजार समिति तकिया के मुख्य द्वार पर बाजार समिति संघर्षशील पलदार यूनियन के सैकड़ो मजदूर साथियों के साथ ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष कामरेड अशोक बैठा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर देशभर में केंद्र सरकार की पूंजीवादी,साम्राज्यवादी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ काला दिवस मनाया गया।
ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन और अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड अशोक बैठा ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार पूंजीवादी-साम्राज्यवादी नीतियों को देशभर में लागू कर गरीब मेहनतकश जनता का और देश की खनिज संपदा का शोषण सहित बड़े-बड़े कॉरपोरेट घराना और दुनियाभर में पूंजीवादी ताकतों के हाथ बेचने का काम कर रही है। साथ ही जनता को झूठी बातों और झूठे वादों में फंसाकर गुमराह करने का भी काम कर रही है। जबकि आज ही के दिन चार श्रम- संहिता कोड को लागू कर सैकड़ों वर्ष से मेहनतकश मजदूरो का अधिकार आठ घंटे का काम करने का प्राप्त हुआ था। अब उसको समाप्त कर 12 घंटा और 24 घंटा मजदूरों से काम लेने का कानून लागू कर मानव श्रम का शोषण करने का खुला कानूनी अधिकार देश में लागू किया जा रहा है। उन्होंने देश के तमाम जिला और प्रखंड-स्तर पर ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले आज के दिन को काला दिवस मनाकर चार श्रम- संहिता कोड को रद्द करने,बीवी राम जी योजना को रद्द करने,देश को पूंजीवादी तथा साम्राज्यवादी ताकतों के साथ समझौता बंद करने,अमेरिका इजरायल द्वारा दुनियाभर में कमजोर देश और खनिज संपदा से संपन्न देशों को लूटने का खेल बंद करने का भी आह्वान किया। अशोक बैठा ने साम्राज्यवाद-पूंजीवाद को उखाड़ फेंकने का नारा बुलंद करते हुए देशभर में जन-आंदोलन को समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य राहुल सम्राट, बाबूधन,सुनील पासवान,अरुण पासवान,गब्बर पासवान,सोनू दबंग, सोनू बैठा,मुन्ना बैठा,सुभाष प्रजापति, दिनेश पाल,प्रमोद महतो,प्रभु शंकर, राजेश महतो,दानी पासवान,सरोज कुशवाहा,प्यूमा पासवान,चितरंजन पासवान,सुदन पासवान,राजेश्वर सिंह,चिल्लू सिंह,जग्गू चंद्रवंशी, मनोज पासवान,राजेश पाल,गंगा पासवान,मोती पाल,लक्ष्मण पासवान, निरंजन पासवान,नवरंग पासवान,निरंजन कुमार,जितेश पासवान,रविंद्र सिंह तथा अजित कुमार सहित सैकड़ों साथी उपस्थित रहे।


रिपोर्टर