जिला महिला फुटबॉल टीम रवाना
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 01, 2026
- 16 views
रोहतास।बिहार राज्य सीनियर महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप-2026 लखीसराय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रोहतास जिले की टीम बुधवार को सासाराम से रवाना हुई। 31मार्च से 14 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर टीम के खिलाड़ियों में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम के रवानगी के दौरान संत पॉल स्कूल पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। रोहतास जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ एस पी वर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम होंने ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व सचिव एनाम अहमद ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में सफलता के लिए अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। इस मौके पर संघ के कोषाध्यक्ष विमल सिंह ,संयुक्त सचिव उपेंद्र कुमार, प्रशिक्षक अंतिम राज, मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में महिला वर्ग में खुशबू कुमारी, पलक राज , खुशी कुशवाहा ,रेखा कुमारी, रागिनी आर्या,रिया कुमारी,राधा कुमारी, तारा कुमारी, रोशनी कुमारी,अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, खुशी कुमारी,चंदा कुमारी, रीना कुमारी, तथा टीम प्रबंधक के रूप में अंतिम राज उर्फ मुन्ना शामिल हैं। टीम के रवाना होने के दौरान अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सफलता के लिए कि शुभकामनाएं दीं। अब जिला वासियों की निगाहें लखीसराय में होने वाली इस प्रतियोगिता पर टिकी है, जहां रोहतास जिले की टीम पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को तैयार है।


रिपोर्टर