जीवन में सफलता की कुंजी:

जीवन में सफल होने के तेरह बेहतरीन टिप्स के बारे में उल्लेख करने से पहले मैं आप सबको यह बताना चाहूंगा कि लोग अपनी बड़ी सोच तो रखते हैं लेकिन उसे क्रम बद्ध तरीके से पालन नहीं करते और  लोग इस बात का रोना रोते हैं कि मेरी उम्र अधिक हो गयी , मेरी पारिवारिक स्थिति उतना अच्छा नहीं है लेकिन कहीं न कहीं सबके मन में एक सामान्य इच्छा जरूर होती है।

हालां कि लोगों के सफलता का मापदंड अलग अलग होता है। कोई पैसा चाहता है तो कोई शोहरत, कोई अच्छा पारिवारिक जीवन जीना चाहता है तो कोई ऐशोआराम, इसमें कुछ लोग सफल हो भी जाते हैं और कुछ नहीं, सफलता हासिल करना उतना आसान नहीं है लेकिन इसे हासिल किया जा सकता है।

हालां कि जीवन में सफल होने के कई उपाय हो सकते हैं लेकिन सफलतम लोगों द्वारा अपनाये गए उपाय अपेक्षाकृत कमश्रमसाध्य होते हैं। मेरे जीवन को बदलने में मेरे बड़े भाई श्री हरिहर नाथ शर्मा का बहुत बड़ा योगदान रहा है।तथा मुम्बई में आकर मैंने सही राह का चयन करना मेरे बड़े भाई एडोकेट श्री बी.एम.शर्मा के बताये गये राह पर चलकर उसका अनुसरण करना तथा उनके द्वारा बताये गये  सफलता के तेरह बेहतरीन टिप्स  हैं जो इस प्रकार हैं। 1. हमेशा बड़ा सोचो :

ज्यादातर लोग अपना लक्ष्य बहुत ही छोटा तय करते हैं और उसे प्राप्त कर खुश हो जाते हैं जबकि कुछ लोग बहुत बड़ा लक्ष्य पाने की कोशिश तो करते हैं लेकिन हासिल नहीं कर पाते इसलिये आप अपना लक्ष्य काफी सोच समझ कर तय करें और बड़ा सोचें।

2. यह पता लगायें कि आपको क्या करना अच्छा लगता है और उसी काम को करें:

काम यदि आपकी रूचि के अनुसार होता है तो आप उसमे अपना शत प्रतिशत देते हैं। यदि आप अपना काम अच्छे से करते हैं और इसके बदले आपको कुछ भी नहीं मिलता है तो आप समझिये कि आप सफलता के मार्ग पर अग्रसर हैं।

3. अपने जीवन को संतुलित बनाना सीखें:

हमारे जीवन में निरंतर कई तरह की लड़ाईयां चलती रहती हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक, शांति और कलह, आदि हम किसी में निपुण नहीं हो सकते लेकिन इसे हम कैसे हल करते हैं यह हमारी सफलता को सुनिश्चित करती है।

4. असफलता से मत डरो :  

एक प्रसिद्ध उक्ति है कि असफलता का मतलब है कि सफलता का प्रयास पूरे मन से नहीं किया गया। असफलता किसी काम को दुबारा शुरू करने का एक मौका देता है कि उसी काम को और भी अच्छे तरीके से किया जाय।

5. सफलता का दृढ निश्चय करो :

जब आप यह निश्चय करते हैं कि चाहे कुछ भी हो, कितना भी मेहनत करना पड़े हमें अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो यह संकल्प हमें सफल बनाता है। इस संकल्प को निरंतर बनाये रखना पड़ता है।

6. कर्मठ बनो :

कुछ लोग ऐसे होते हैं तो लक्ष्य तो बड़ा बना कर लेते है लेकिन उसके अनुरूप कर्म नहीं करते है जिससे वे सफल नहीं हो पाते हैं सफल होने के लिए लक्ष्य के हिसाब से मेहनत करनी पड़ती 

7.विवाद से बचें : 

आपके दैनिक जीवन में कई तरह के लोग आते हैं यह बहुत आवश्यक है कि आप लोगों के साथ कैसे हल करते हैं किसी तरह का विवाद आपके सफलता के पथ का रोड़ा साबित होगा।

8.नए विचारों,नयी योजनाएं अपनाने में घबराएं नहीं:

नए विचार नयी क्रांति को जन्म देती है नए विचार,नयी योजनाएं सफलता की धुरी होते हैं।

9.अपने सफल होने की क्षमता पर विश्वास रखें :

मन में यह विश्वास जरूर होना चाहिए कि मैंने जो सपना देखा है उसे पूरा कर सकता हूं।

10.अपनी सोच को हमेशा सकारात्मक रखें: 

जो व्यक्ति अपनी सोच को,अपनी मानसिक दशा को हमेशा सकारात्मक रखता है उसे सफल होने से कोई भी नहीं रोक सकता। ज्यों ही हम नकारात्मक सोचते हैं हम अपने लक्ष्य से दूर होते जाते हैं।

11. निराशा की कोई भावना आपको रोक नहीं सकती :

कभी- कभी हम जब सफलता की राह पर अग्रसर होते हैं तो कुछ निराशात्मक बातें हमारे सामने आती हैं, अगर हम उन बातों पर ध्यान न देकर सिर्फ अपने लक्ष्य के बारे में सोचते हैं तो हमें सफलता जरूर मिलती है।

12. सदैव कड़ी मेहनत की इच्छा बनाये रखें :

सफल होने के लिए आपको एक सामान्य आदमी से ज्यादा काम करना होगा तभी आप टॉप पर पहुँच सकते हो.

13. सदैव अपने अंतर्मन का सुनिए और पालन कीजिए :

जब भी हम कोई काम करते हैं, हम अपने आप से बातें करते हैं। हमें हमेशा अपने मन की सुनकर ही निर्णय करना चाहिए.

6 कदम से आपको जीवन में मिलेगी सफलता:

यदि जिंदगी में आगे बढ़ना है। तो आपको अपना हर एक कदम सोच समझ कर आगे बढ़ाना होगा। अगर आप सोच समझ कर अपना कदम बढ़ाएंगे तो आपको सफलता जल्दी ही मिलेगी।

अक्सर हम कुछ लोगो को देखते होंगे जो बहुत ही जल्दी सफलता का स्वाद चखना चाहते है। लेकिन उनके वयक्तिगत भोलापन और ब्यवहार की सहजता उनको ऐसा करने से रोकती है। ऐसे लोगो के बारे में कहा जाता है। की ये कही किसी का बुरा नहीं चाहते है। लेकिन ये अपने समकछो से अक्सर पीछे रह जाते है। ऐसे लोग भाबुक और संवेदनशील होते है। और ये दीमक से ज्यादा दिल से सोचते है। और ऐसे लोग अक्सर असफल हो जाते है।

जीवन में सफल होने के लिए आपको हर एक चीज सोच समझकर करना चाहिए। कभी भी किसी चीज को भाबुक होकर नहीं करना चाहिए। यदि आप किसी को किसी चीज में सफलता पते हुए देखते है। और सोचते है की आप भी उसमे सफल हो जाएंगे तो आप गलत सोचते है। अगर आपको सफल होना ही है तो ऐसी चीज करो जिसमे आपको रुचि हो। और जिसको आप अच्छी तरह से कर सकते हैं। और जिसको आपको अपना प्रोफेशनल बनाए।

पहला कदम:-

खुद पर विश्वाश ऐसी मनोभावना है। जो आपके हर एक काम में आपका पहला साथी होता है। जब भी आप कोई काम सुरु करते है। तो उसमे जी तोड़ मेनहत करना से पहले आपको अपना आप पर भरोसा होना चाहिए तभी वह काम आपका सफल होगा। यदि आपके अंदर ऐसा विस्वास है। की आप जो काम सुरु करने जा रहे है। उसको उसके अंजाम तक पंहुचा सकते है। तो आपको उस काम में सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

यदि आपको अपना आप पर भरोसा नहीं होगा तो आप ठीक उसी प्रकार हो जाएंगे जो अपने योग्ता पर काम और दूसरे की सलाह पर ज्यादा भरोसा करता है। आपको दूसरे के सलाह से ज्यादा अपने आप पर भरोसा होना चाहिए।


दूसरा कदम:- 

किसी चीज में सफल होने के लिए आपकी योग्यता आपने सबसे बड़ा हथियार है। यदि हम बात करे एक सफल या फिर असफल लोग की तो उन दोनों में केवल योग्यता का ही फर्क होता है।

बहुत से लोग ऐसे है जो मेनहत तो बहुत करते है। लेकिन योग्यता के सवाल को हमेशा टाल देते है। यदि आप अपनी योग्यता के सवाल को टाल जाते है तो आपकी सफलता हमेशा अधूरा रास्ता तय करती है।

यदि आपको सीधे रह कर सफल बनना है। तो अपनी योग्यता अपने समकछो से बढ़िया बनाने की हमेशा कोशिश करे। आपकी योग्यता आपकी सफलता में बहुत बड़ा रोले निभाती है।

तीसरा कदम:- 

यदिआपको खुद पर भरोसा है और आपके पास योग्यता भी है। लेकिन आपके काम करने का तरीका ब्यवस्थित नहीं है। तो ना ही आपकी जिंदगी ब्यवस्थित होगी और ना ही आपकी आमदनी। जबतक आप किसी भी काम को योजना बन कर नहीं करेंगे तब तक आपको उस काम में सफलता मिलने का चांस बहुत ही कम होगा।

बहुत से सीधे लोगो की यही परेशानी होती है। की उनके पास किसी भी काम के लिए योजना बनने का हुनर नहीं जानते है। जिसके कारण उनको बार बार असफलता मिलती है। जब हम अपने आश पास के उन लोगो को देखते है।

जो योजना बन कर अपने काम में सफल होते है। तो उनकी सफलता देख कर हम लोग यही कहते है। “भले लोगो का जबाना ही नहीं है"। लेकिन ऐसी बात नहीं है। यदि आप अपने आपको सफल बनने के लिए बढ़िया योजना और बैकअप तैयार रखे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।इसलिए किसी भी काम को सुरु करने से पहले उस काम की एक बढ़िया योजना होना जरुरी है। योजना के तहत किया गया काम जरूर सफल होता है।

चौथा कदम:- 

सफललोग हमेशा बदलाव को सहजता से लेते है। यदि आप बदलाव को सहजता से ले तो आपको सरल और सहज दोनों विशिस्ट गूढ़ बन जाता है यदि उसके साथ कोई सकरातमक बदलाव जुड़ जाता है। यदि आप ज़िंदगी के अनुसार बदलाव नहीं करेंगे तो सफल होने के बाद भी असफल हो जाएंगे।

समय के साथ साथ आपको अपने काम और पर्सनल लाइफ में बदलाव लाना जरुरी है। यदि आप अपने अंदर बदलाव नहीं लाएंगे तो आपके आस पास के लोग बदला जाएंगे जिसके कारण आप उनसे पीछे रह जाएंगे। इसलिए जीवन में आपको सफल होना है तो समय के साथ साथ आपको अपने अंदर बदलाव लाना जरुरी है।

पाँचवा कदम:- 

आपके द्वारा किया गया हर एक काम और आपके मिला हर एक मौका एक चुनौती की तरह होता है। जिंदगी में जो लोग इस बात को समझ कर अपना काम कर रहे है। उनके सफल होने का मौका दूसरे के मुकाबले कई गुना बढ़ जाता है।

चुनौती मन और शरीर को मंजिल की दिशा में साधकर उसको वहाँ पर अपना ध्यान केंद्रित करने में मदद करती है। जो लोग चुनौती का सामना करने से घबराते है। सफलता भी उनसे बहुत कोसो दूर रहती है। इसलिए ज़िंदगी में सफल होने के लिए कभी भी किसी भी चुनौती से घबराना नहीं चहिए। बल्कि उसको डटकर सामना करना चाहिए।

हर एक काम में कोई न कोई चुनौती जरूर आती है। हमको उससे भागने के बजाए उस चुनौती से निपटने का रास्ता ढूढ़ना चाहिए।

छठा कदम:-

जब भी आप किसी नए काम को करने के लिए जाये तो उससे थोड़ा भी डरे ना क्योकि अगर आप उस से डर गए तो समझ लो की आप मर गए।

बहुत से लोग ऐसे है जो भय के कारण अपने काम को पूरा ही नहीं करते है। ऐसा लोगो के साथ आत्मविस्वास की कमी के कारण होता है। किसी भी काम को करने से पहले ही ये ना सोचे की आप इस काम में हार जाएंगे।

जो भी काम करे उस काम को करने से पहले उस काम के बारे में अपने दीमक में ये भावना रखे की उस काम को हर हालत में करना है। पहले ही ये ना सोचे की आप हार जाएंगे! बस अपना बढ़िया प्रयास करे, खुद पर विस्वास करे, और बिना डरे उस काम की सुरुवात करे। मुझे पूरी उम्मीद है! की आपको सफलता जरूर मिलेगी।

जिंन्दगी में छोटे से लेकर बढ़ा हर कोई सफल होना चाहता है। लेकिन लाइफ में सफलता उसको ही मिलती है। जो अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनता है। और किसी भी काम में अपना हार नहीं मनाता है। इसलिए कभी भी किसी भी चीज़ में आपको हर नहीं मानना चाहिए। क्योकि आप हर एक चीज़ कर सकते है। बस आपके अंदर उसको करने की चाहत हो। हर एक काम योजना बन कर करे। और किसी भी प्रकार की चुनौती के लिए हमेशा तैयार रहे। ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। जब कुछ समझ न आये तो क्या करना चाहिए अब आप जान चुके है, और कैसे अपने आपको मोटीवेट करके सक्सेस होना है वो राज अब आपके सामने है।


रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट