बागमती नदी में नाव पलटी, एक महिला लापता
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 04, 2026
- 8 views
ब्यूरो चीफ अंकित कुमार की रिपोर्ट
शिवहर---- तरियानी प्रखंड के खुरपट्टी पंचायत के महादेवा गांव के पास बागमती नदी के मुख्य धार में नाव डुबने से एक महिला की लापता हो गई है।
स्थानीय मुखिया मोहम्मद नेहाल ने बताया है कि खुरपट्टी गांव की 25- 30 महिला बागमती नदी के उस पार गेहूं काटने जा रही थी इसी बीच बागमती नदी के बीच में नाव पलट गई जिसमें किसी तरह सभी लोग बाहर निकाल पाए जबकि एक महिला 30 वर्षीय गुलशन खातून पति इशा मोहम्मद खुरपट्टी लापता हो गई है।
स्थानीय लोग पानी में डुबकी लगाकर लापता महिला की खोज कर रहे हैं। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। घटना अभी के एक घंटा पूर्व की है।


रिपोर्टर