विद्यालय से लौट रहे शिक्षक पर हमला, कार क्षतिग्रस्त
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 10, 2026
- 2 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
दुर्गावती (कैमूर):-- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोट्सा के शिक्षक रविकांत तिवारी के साथ शुक्रवार दोपहर विद्यालय बंद होने के बाद घर लौटते समय असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई। घटना के दौरान उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित शिक्षक ने दुर्गावती थाने में दो ज्ञात तथा 10अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। रविकांत तिवारी ने अपने आवेदन में बताया कि गांव के कुछ लोग विद्यालय परिसर के पास बने पुराने सामुदायिक भवन में बैठकर धूम्रपान करते हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने शुक्रवार को बीच रास्ते में उनकी गाड़ी रोक ली और उनके साथ मारपीट की। घटना के समय शिक्षक अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे, जिसमें विद्यालय की दो अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद थीं। आरोपियों ने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और शिक्षक के साथ मारपीट की। जिसमें एक आरोपी आकाश गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


रिपोर्टर