भिवंडी मनपा चुनाव के बाद 28 उम्मीदवारों को नोटिस,कार्रवाई की आशंका

एक माह में सौंपना था खर्चा का ब्यौरा,3 माह बाद भी नहीं दी गई कोई लेखजोखा

भिवंडी। भिवंडी मनपा का सार्वजनिक चुनाव 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ।चुनाव परिणाम आने के एक माह के अंदर चुनाव में हुए खर्च का लेखा-जोखा चुनाव अधिकारी के पास जमा करना जरूरी होता है।लेकिन 28 उम्मीदवारों ने अभी तक अपने चुनावी खर्च का ब्यौरा चुनाव अधिकारी के पास जमा नहीं किया है।जिसके कारण चुनाव खर्च जांच दल के प्रमुख ने सभी उन्हें नोटिस जारी किया हैं।जिसके कारण उन पर कार्रवाई की आशंका बढ़ गई है।

15 जनवरी, 2026 को हुए भिवंडी मनपा का सार्वजनिक चुनाव 15 जनवरी 2026 को संपन्न हुआ। 23 प्रभाग के 90 वार्डों में कुल 438 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। जिसमें से कई उम्मीदवारों ने चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले और बाद में भी अपने चुनावी खर्च व खाते की जानकारी चुनाव अधिकारी के पास जमा करा दिए थे। लेकिन चुनाव परिणाम घोषित होने के 3 महीने बाद भी 28 उम्मीदवारों ने अपने चुनावी खर्च व खाते की जानकारी चुनाव अधिकारी के पास जमा नहीं किए हैं। इनमें से कुछ उम्मीदवार ऐसे भी है जो हार के बाद अपने खाते व खर्च की जानकारी जमा करने से कतरा रहे हैं।जबकि कुछ उम्मीदवार जानबूझकर ऐसा कर रहे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव खर्च निरीक्षण दल के प्रमुख ने 28 लोगों को नोटिस भेजा है।जिसे लेकर उम्मीदवारों में हड़कंप मच गया है।मनपा लेखा विभाग के एक सूत्र ने बताया कि इनमें 11 महिला उम्मीदवार और 17 पुरुष उम्मीदवार शामिल हैं।जिन पर लापरवाही के कारण कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट