अंचल निरीक्षक द्वारा अकोढ़ीगोला थाना में लंबित कांडों की समीक्षा


संवाददाता पारस नाथ दुबे


 डेहरी रोहतास।पुलिस अधीक्षक, रोहतास के निर्देशन में अंचल  निरीक्षक, डिहरी शेर सिंह यादव द्वारा अकोढ़ीगोला थाना में लंबित कांडों का निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान थाना के कार्यों का गहन मूल्यांकन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

समीक्षा के क्रम में लंबित मामलों की प्रगति, गिरफ्तारी एवं वारंट निष्पादन की स्थिति, क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था, नए कानूनों एवं प्रावधानों की अद्यतन जानकारी, केस डायरी लेखन की प्रगति तथा डिजिटल माध्यम से अनुसंधान कार्य की गुणवत्ता की विस्तृत जांच की गई।

पुलिस निरीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट तामिला में तेजी लाने तथा अनुसंधान कार्य को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु नियमित गश्ती बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई, एडिशनल एसएचओ सुनील कुमार, एसआई वाहिद अली, एएसआई संतोष पासवान सहित थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट