आरपीएफ ने लावारिस हालत में करीब 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 16, 2026
- 5 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ राम साथ आरक्षी उमेश कुमार सिंह व आरक्षी संतोष कुमार एवं अपराध आसूचना शाखा रेसुब गया के प्रधान आरक्षी सर्वजीत राय व आरक्षी दीपक ओझा संयुक्त रूप से निरीक्षक प्रभारी रामविलास राम के निर्देशन में अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर गस्त व अपराधी गतिविधि निगरानी कर रहे थे उसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित एफ.ओ.बी. से करीब 05 मीटर पूरव डोरमेट्री के दीवाल से सटे रेलवे किलोमीटर संख्या 538/1015 के पास दो काले व ब्लू रंग के पिट्ठू बैग में में 18.750 लीटर अंग्रेजी शराब लावारिस हालत में अंग्रेजी शराब बरामद किए जिसे मौके पर ही जप्ती सूची बनाकर अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु रेल थाना सोन नगर को सुपुर्द किया गया। जप्त सभी शराब की कीमत 27,980/– रुपए है ।


रिपोर्टर