50 बीघे गेंहू जला
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 16, 2026
- 23 views
रोहतास। दिनारा प्रखंड क्षेत्र के करहंसी पंचायत के मिल्की गांव के बधार में खडी गेंहू के फसल जलकर राख हो गई है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि खडी गेंहू में आग की लपटे सहुआडी गांव के बधार से लगकर आ रही थी। जिसमें सब आंखों के सामने स्वाहा हो गया। किसी तरह से गांव को जलने से बचाया गया। सबसे अधिक गेंहू बैजनाथ पांडेय की 15 बीघे,मल्लु पाण्डेय 10 बीघे, विनोद पाण्डेय,गोखुला पाण्डेय, जवाहर पासवान, महेंद्र पाण्डेय, विश्वनाथ पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, गया पाण्डेय,विघानंद,मंगल पाण्डेय सहित दर्जनों किसानों की फसलों को आग ने जला दिया।जो दुसरे बधार से आई आग ने जला डाला। जिसमें किसानों ने मुवाअजा की मांग सरकार से की है।


रिपोर्टर