डंठल में लगी आग से समरसेबल मशीन का पाइप स्टाटर केबल तार और चैंबर का घर जल के खाक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Apr 20, 2026
- 4 views
दुर्गावती संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय कि रिपोर्ट
कैमूर:-- मोहनिया प्रखंड क्षेत्र के बढूपर गांव में अचानक लगी आग से खेतों में रखें चारा के लिए भूसा और पुवाल की कुट्टी सहित छोटे-छोटे लगाए गए पेड़ और किसान मनोज पाण्डेय का चैंबर के तार का केबल पाइप जल कर खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अचानक आग लगी और तेज हवा होने के कारण करीब दो किलोमीटर के एरिया में आग ने अपना विकराल रूप ले लिया।
गलीमत यह रही की आग दोपहर को लगी होने के कारण कोई भी पशु चराने वाला किसान खेतों में नहीं दिखा नहीं तो बड़ी हादसा होने से टला नहीं जा सकता था। इस तरह से गांव के पश्चिम रामगढ़ की तरफ जा रही नहर से लेकर गांव तक चारों तरफ आग फैले होने की कारण ग्रामीण काफी दहशत में हो गए लेकिन घरों तक ग्रामीणों के अथक परिश्रम के कारण आग गांव के भीतर नहीं पहुंच सकी जिसके कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।


रिपोर्टर