हर सफर का हम सफर हेलमेट जरुरी
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Apr 26, 2026
- 17 views
रोहतास।बिहार सरकार के परिवहन विभाग, बिहार सड़क सुरक्षा परिषद् एवं सड़क सुरक्षा रोहतास द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “हर सफर का हमसफर” थीम के तहत लोगों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में “हेलमेट ही नया स्टाइल है” का संदेश देकर युवाओं और आम नागरिकों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में जीवन बचाने का सबसे प्रभावी उपाय भी है। लोगों से अपील की गई है कि हर यात्रा के दौरान हेलमेट का उपयोग करें और खुद के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


रिपोर्टर